Axar Patel On Impact Player Rule: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होने वाला है जिसके शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कैप्टन अक्षर पटेल (Axar Patel) ने आईपीएल के इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर अपने विचार रखे हैं। गौरतलब है कि अक्षर पटेल ने साफ शब्दों में ये कह दिया है कि उन्हें तो ये नियम बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, अक्षर पटेल का मानना है कि आईपीएल के इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण गेम में हरफनमौला खिलाड़ियों की भूमिका थोड़ी कम हो गई है जिस वज़ह से ही वो इस नियम को पसंद नहीं करते हैं। वो इस पर बात करते हुए बोले, "मुझे तो यह नियम अच्छा नहीं लगता है, क्योंकि मैं एक ऑलराउंडर हूं।"

Advertisement

वो आगे बोले, "पहले ऐसा होता था कि बैटिंग और बॉलिंग के लिए ऑलराउंडर को टीम में लिया जाता था, लेकिन इस नियम की वजह से अब टीम मैनेजमेंट या तो बल्लेबाज या तो गेंदबाज को चुनते हैं। उन्हें लगता है कि हमें ऑलराउंडर क्यों ही चाहिए? इस वजह से मुझे यह नियम पसंद नहीं है। लेकिन यह हमारे हाथ में नहीं है। अगर नियम है तो है तो हमें उसे फॉलो करना है। व्यक्तिगत रूप से मुझे यह पसंद नहीं है।"

गौरतलब है कि 32 साल के अक्षर पटेल ने पिछले आईपीएल सीजन बेहद ही कम गेंदबाज़ी की थी। हालांकि अब उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि ऐसा इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण नहीं था, बल्कि उनकी अंगुली में चोट लगी हुई थी जिस वज़ह से उन्होंने टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में थोड़ा कम गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था। 

ऐसे में ये साफ है कि भले ही अक्षर पटेल एक ऑलराउंडर हैं, लेकिन आईपीएल 2026 टूर्नामेंट के दौरान जब भी दिल्ली कैपिटल्स को उनकी बॉलिंग की जरूरत होगी, वो आगे आकर ये भूमिका निभाएंगे। गौर करें कि अक्षर पटेल के नाम 162 आईपीएल मैचों में 1916 रन और 128 विकेट दर्ज हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो दिल्ली कैपिटल्स को अपनी कैप्टेंसी और स्किल्स से चैंपियन का टाइटल जीता पाते हैं या नहीं।  

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाड:- अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, करुण नायर, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, अजय मंडल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंता चमीरा, डेविड मिलर, बेन डकेट, आकिब डार, पाथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारीख, पृथ्‍वी शॉ, काइल जेमीसन।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार