ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क(Mitchell Starc)  दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए आईपीएल (IPL) 2026 के शुरूआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार बोर्ड उन्हें लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता।

Advertisement

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने स्टार मल्टी-फॉर्मेट गेंदबाजों के मामले में सतर्क रवैया अपना रहा है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल आने वाले समय में काफी व्यस्त रहने वाला है। अगस्त से अगले 12 महीने के अंदर ऑस्ट्रेलिया को 21 टेस्ट मैच खेलने हैं, साउथ अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड का दौरा शामिल है। वहीं 2027 के अंत में अपने वर्ल्ड कप खिताब को डिफेंड भी करना है।

Advertisement

स्टार्क एशेज सीरीज के सभी पांच टेस्ट मैच खेले थे और बिग बैश लीग के आखिरी मुकाबलों मे भी शिरकत की थी। हालांकि वह पिछले साल टी-20 इंटरनेशनल से रिटायर होने के कारण वर्ल्ड कप नहीं खेले।

36 साल के स्टार्क का मैनेजमेंट बेहद सावधानी से किया जा रहा है, क्योंकि पिछले 12 महीनों में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में किसी भी अन्य तेज़ गेंदबाज़ की तुलना में सबसे ज्यादा गेंदें फेंकी हैं।

स्टार्क के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज और कप्तान पैट कमिंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी आगामी आईपीएल सीजन के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। दोनों ही दिग्गज फिलहाल चोट से उबर रहे हैं।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की कोट के काऱण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। फ्रेंचाइजी ने इसकी पुष्टि कर दी है। उनकी जगह फ्रेंचाइजी ने फिलहाल किसी और को शामिल नहीं किया है।

Advertisement

स्टार्क पिछले सीजन दिल्ली के लिए दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। उन्होंने 10 पारियों में 14 विकेट लिए थे, जिसमें 35 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार