RCB vs DC: वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी। क्या उन्होंने चीटिंग की? क्या RCB के साथ धोखा हुआ? क्रिकेट फैंस के बीच ऐसे कई सवाल हैं। अगर आपको भी यह सवाल परेशान कर रहा है तो चिंता मत कीजिए, क्योंकि इसका जवाब काफी सीधा और आसान है। जी हां, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कोई चीटिंग नहीं की है। हम आपको बताते हैं आखिरी कैसे।

Advertisement

दरअसल, टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार एक टीम की प्लेइंग XI में 4 विदेशी खिलाड़ी ही शामिल किये जा सकते हैं, लेकिन अगर एक टीम किसी एसोसिएटेड नेशन के खिलाड़ी को अपनी प्लेइंग इलेवन में मौका देती है तो ऐसे में वह 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती है।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ ऐसा ही किया। उनकी टीम में कप्तान मेग लैनिंग, मरिजनने कप्प, ऐलिस कैप्सी, जेस जोनासन और तारा नॉरिस कुल 5 विदेशी खिलाड़ी शामिल थी। लेकिन इन 5 खिलाड़ियों में से एक एसोसिएटेड नेशन से आती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं तारा नॉरिस के बारे में। 24 वर्षीय तारा नॉरिस U.S.A की खिलाड़ी हैं। वह बाएं हाथ की तेजी गेंदबाज़ हैं। नॉरिस को DC ने ऑक्शन में 10 लाख रुपये में खरीदा था।

बता दें कि WPL के कुछ नियम IPL से अलग हैं। जैसे वुमेंस प्रीमियर लीग में कुल 5 टीमों दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, और यूपी वॉरियर्स ने हिस्सा लिया है। लीग स्टेज में टॉप करने वाली टीम सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी। यानी जो भी टीम ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा मैच जीत जाती है उसे सीधा फाइनल का टिकट मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ दूसरे और तीसरे पायदान पर रहने वाली टीम को एलिमिनेटर मैच खेलना होगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार