दिल्ली कैपिटल्स टीम ने खराब शुरुआत के बावजूद शुक्रवार को यहां जारी आईपीएल के 13वें सीजन के 23वें मैच में पूर्व चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही दिल्ली की टीम ने अपने मध्यम क्रम और निचले क्रम के जुझारूपन की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 184 रन बनाए।

Advertisement

दिल्ली की ओर से शिमरोन हेटमायर ने सबसे अधिक 45 रन बनाए जबकि मार्कस स्टोइनिस के बल्ले से 39 रन निकले। इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 रनों का योगदान दिया। हर्षल पटेल और अक्षर पटेल ने क्रमश: 16 और 17 रन बनाए।

Advertisement

राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए जबकि दिल्ली के दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने मात्र 12 रन के कुल योग पर अपने स्टार सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (5) का विकेट गंवा दिया। धवन को आर्चर ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया।

इसके बाद ऐसा लगा कि अच्छे फार्म में चल रहे पृथ्वी शॉ और कप्तान अय्यर पारी को सम्भाल लेंगे लेकिन 42 के कुल योग पर शॉ भी पवेलियन लौट गए। शॉ ने 10 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए।

कुल योग में अभी आठ रन जोड़े थे कि अय्यर भी चलते बने। अय्यर 18 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 22 रन बनाए। अय्यर को जायसवाल ने रन आउट किया।

Advertisement

दिल्ली के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पांच के निजी योग पर आउट हुए। उस समय कुल योग 79 रन था। कप्तान की तरह पंत भी रन आउट हुए।

अच्छे फार्म में चल रहे दिल्ली के एक अन्य बल्लेबाज स्टोइनिस ने 39 रनों की पारी के साथ टीम को मजबूती प्रदान करने की कोशिश की। स्टोइनिस ने 30 गेंदों पर चार छक्के लगाए। राहुल तेवतिया की गेंद पर 109 के कुल योग पर उनका कैच कप्तान स्टीवन स्मिथ ने लिया।

उनका स्थान लेने आए हेटमायर ने मुश्किल हालात मे अपनी शैली के अनुरूप खेलते हुए 24 गेंदों का सामना कर एक चौका पांच छक्के लगाए। हेटमायर का विकेट युवा गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने लिया।

Advertisement

इसके बाद हर्षल और अक्षर ने छोटी किंतु उपयोगी पारियां खेलीं। हर्षल ने 15 गेंदों पर एक चौका लगाया जबकि अक्षर ने 8 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार