पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सामना निचले स्थान की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में बुधवार को होगा। कोरोना के मामले सामने आने के कारण आईपीएल 2021 के स्थगित होने से पहले दिल्ली की टीम ने आठ मैचों में छह जीत हासिल कर 12 पॉइंट्स लिए थे जबकि हैदराबाद की टीम सात मैचों में सिर्फ एक ही मैच जीत सकी थी।

Advertisement

हैदराबाद की टीम ने इस दौरान कप्तानी में बदलाव किया। उनकी नजरें यूएई में अब तरोताजा होकर शुरूआत करने पर होगी।

श्रेयस अय्यर के वापस आने से दिल्ली की टीम और भी मजबूत हुई है जबकि हैदराबाद टीम को टी. नटराजन से उम्मीदें हैं।
तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2020 में 16 मैचों में 16 विकेट लिए थे। उन्होंने आईपीएल 2021 के पहले चरण में सात में से सिर्फ दो मुकाबले खेले।

नटराजन की घुटने की सर्जरी हुई जिसके कारण वह इंग्लैंड दौरे पर नहीं जा सके। उनकी जगह सौराष्ट्र के गेंदबाज अरजान नागवसवाला को इंग्लैंड भेजा गया था। नटराजन की वापसी से हैदराबाद को गेंदबाजी विभाग में मजबूती मिलने की उम्मीद है। हैदराबाद को साथ ही मध्यक्रम से भी प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी जिसमें कुछ युवा भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद रिकॉर्ड (Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad Head to Head Record)

दिल्ली कैपिटल्स औऱ सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 19 मैच खेले गए हैं, जिसमें दिल्ली ने 8 और हैदारबाद ने 11 जीते हैं। पिछला पांच मुकाबलों की बात की जाए तो दिल्ली ने दो और हैदराबाद ने तीन मैच जीते हैं।

टीमें (संभावित प्लेइंग इलेवन)

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर/स्टीव स्मिथ, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, अवेश खान

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर/जेसन रॉय, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन (कप्तान), अब्दुल समद, विजय शंकर, शेरफेन रदरफोर्ड/जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, खलील अहमद/संदीप शर्मा

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार