दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सहायक कोच मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने कहा है कि उनकी टीम को रविवार सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में विपक्षी टीम के स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) की गेंदबाजी के खिलाफ बचकर रहना होगा।

Advertisement

कैफ ने कहा कि चेन्नई की पिच बल्लेबाजों के लिए मुश्किल है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि उनका अनुभवी बल्लेबाजी क्रम इस चुनौती से पार पा लेगा।

Advertisement

कैफ ने कहा, " हम राशिद खान को कैसे खेलते हैं, वह इस पिच पर हमारे लिए अहम होने वाला है।'"

उन्होंने कहा, " चेन्नई में पिच पर बल्लेबाजी मुश्किल रही है लेकिन उनका अनुभवी बल्लेबाजी लाइन अप निश्चित रूप चुनौती के लिए तैयार है। शिखर (धवन) सचमुच अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और स्मिथ ने पिछले मैच में अच्छी बल्लेबाजी की। अमित मिश्रा ने पिछले मैच में खूबसूरत गेंदबाजी की और हमारे पास रविचंद्रन अश्विन भी हैं। मार्कस स्टोयनिस ने पिछले मैच में नई गेंद के साथ अच्छी गेंदबाजी की थी और जिस तरह से ऋषभ पंत टीम की अगुआई कर रहे हैं, विशेषकर टनिर्ंग पिच पर, यह अच्छा संकेत रहा है।"

सहायक कोच ने आलराउंडर अक्षर पटेल के टीम से जुड़ने पर कहा, " टीम का संतुलन अब परफेक्ट है। वह इस फ्रेंचाइजी का अहम सदस्य रहा है। उसने पिछले सीजन में टीम के उप विजेता बनने में अहम भूमिका निभाई थी और इस साल भी कुछ अलग नहीं होगा।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार