सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स की नजरें शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 के मैच में सफलता हासिल कर नॉकआउट में क्वालीफाई करने के लिए एक कदम और आगे बढ़ाने पर होगी। ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली टीम ने हैदराबाद को आठ विकेट से हराया था और पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी अपनी जीत की लय बरकरार रखी थी।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत दिल्ली को 16 अंकों के साथ अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंचा सकती है और इसके साथ ही वह नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने के करीब पहुंच जाएगी।

Advertisement

दिल्ली के लिए कैगिसो रबादा और एनरिच नॉत्र्जे ने सफलता हासिल की थी। इसके बाद दिल्ली के बल्लेबाजों ने भी लक्ष्य का पीछा करते हुए अहम योगदान दिया था।

चोट के कारण पहले चरण से बाहर रहे श्रेयस अय्यर ने अपने स्टाइल में वापसी की और हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 47 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। पंत ने भी उनका बखूबी साथ दिया और वह भी 35 रन बनाकर नाबाद लौटे।

दूसरी तरफ, राजस्थान ने भी दूसरे चरण की शुरूआत जीत से की और पंजाब किंग्स के खिलाफ करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की। राजस्थान की टीम फिलहाल तालिका में पांचवें स्थान पर है और उसके पास शीर्ष-चार में जगह बनाने का मौका रहेगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार