8 अप्रैल,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज जेपी ड्यूमिनी की जगह दिल्ली डेयरडेविल्स ने आईपीएल 10 के लिए ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन हिल्फेनहॉस को टीम में शामिल किया है। 

Advertisement

34 वर्षीय बेन हिल्फेनहॉस इससे पहले दो आईपीएल सीजन के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का हिस्सा रहे थे। हिल्फेनहॉस ने पिछले साल फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनके अलावा ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस भी दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं।

Advertisement

हिल्फेनहॉस ने ऑस्ट्रेलिया टी-20 लीग बिग बैश में इस सीजन में मेलबर्न स्टार्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया और 20.75 की औसत से 20 विकेट हासिल किए। वह अब तक अपने टी-20 करियर में 90 मैचों में 21.24 की औसत और 7.45 की इकोनमी से 114 विकेट हासिल कर चुके हैं।

उन्होंने आईपीएल में खेले गए 17 मैचों में 7.72 के इकोनमी से 22 विकेट चटकाए हैं।

गौरतलब है कि आईपीएल के दसवें सीजन की शुरूआत से पहले साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने निजी कारणों के चलते इस सीजन से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके अलावा उनके साथी खिलाड़ी क्विंटन डि कॉक भी चोटिल होकर इस आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार