दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 में अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की, लेकिन इस मैच में भी चेपॉक की जमीन पर महेंद्र सिंह धोनी का जादू बरकरार रहा। दिल्ली से मिली हार के बावजूद धोनी ने आईपीएल में चेपॉक स्टेडियम में 1500 रन पूरे कर एक नया कीर्तिमान रच दिया। ऐसा करने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 17वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रनों से हराकर सीज़न की लगातार तीसरी जीत दर्ज की। मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि टीम को शुरुआती झटका जेक फ्रेजर मैक्गर्क के रूप में लगा, जो बिना खाता खोले आउट हो गए।

Advertisement

इसके बाद केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने पारी को संभाला और पावरप्ले में 51 रन जोड़े। पोरेल ने 33 रन बनाए, जबकि राहुल ने 77 रनों की शानदार पारी खेली। दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 183 रन बनाए। चेन्नई के लिए खलील अहमद ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही। रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे और रुतुराज गायकवाड़ सस्ते में आउट हो गए। शिवम दुबे और विजय शंकर भी कुछ खास नहीं कर पाए। हालांकि, आखिरी में एमएस धोनी और विजय शंकर ने टीम को संभालने की कोशिश की। धोनी ने 30* और विजय शंकर ने 69* रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य से 25 रन दूर रह गई।

हलांकि चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने 15 साल बाद पहली बार जीत दर्ज कि लेकिन, चेन्नई की हार के बावजूद एमएस धोनी ने चेपॉक में इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में इस मैदान पर 1500 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यह आंकड़ा उनकी घरेलू सरजमीं पर निरंतरता और अनुभव का परिणाम है।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 का यह सीजन अब तक काफी निराशाजनक रहा है। टीम को अपने चौथे मुकाबले में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही चेन्नई अंक तालिका में आठवें स्थान पर ही बनी रहेगी। वहीं दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करके प्वाइंट्स टेबल में जबरदस्त छलांग लगाई है और दूसरे स्थान से सीधे टॉप पर पहुंच गई है। दिल्ली की इस फॉर्म ने प्लेऑफ की दौड़ में उसकी स्थिति और मजबूत कर दी है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार