29 अक्टूबर। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 मैच 3 नवंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। आपको बता दें कि भारत और बांग्लादेश टी20 मैच के मद्देनजर दिल्ली पुलिस को टीम इंडिया की सुरक्षा बढ़ाने के लिए आदेश जारी किए गए हैं।

Advertisement

ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को एक बेनाम लेटर मिला है, जिसमें ये लिखागया है कि टीम इंडिया और खाततौर पर कप्तान विराट कोहली खतरे में हैं।

Advertisement

वैसे इस बेनाम लेटर में पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, जे.पी. नड्डा और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें खतरा में  बताया गया है।

ऐसे में दिल्ली पुलिस भारतीय टीम की सुरक्षा के लिए बिल्कुल तैयार हो गई है। गौरतलब है कि हाल के समय में कई क्रिकेट फैन लाइव मैच के दौरान मैदान के अंदर जाकर अपने चहेते क्रिकेटर से मिलने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस इन सभी की ओर मैच के दौरान ध्यान देंगे और साथ ही सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार