विजयवाड़ा, 7 दिसम्बर (Cricketnmore)। मध्य प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में गुरुवार को दिल्ली के खिलाफ दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए हैं।

Advertisement

डॉ. गोकाराजु लियाला गंगाराजू एसीए क्रिकेट ग्राउंड पर जारी इस मैच में मध्य प्रदेश के लिए अंकित दाने (59) ने सबसे अधिक रन बनाए हैं। इसके अलावा, नमन ओझा ने 49 रनों की अहम पारी खेली। इसके अलावा, हरमनप्रीत सिंह (47) और पुनीत दाते (8) नाबाद हैं।PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रजत पटिदार (2) के रूप में मध्य प्रदेश ने अपना पहला विकेट गंवाया। नवदीप सेनी ने उन्हें पगबाधा आउट किया।

इसके बाद, दानी ने शुभम शर्मा (17) के साथ मिलकर 59 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की और टीम को 69 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर विकास मिश्रा ने चंदेला के हाथों शर्मा को कैच आउट करवा इस साझेदारी को जमने नहीं दिया। 90 के कुलयोग पर विकास ने दानी को पगबाधा आउट कर मध्य प्रदेश को तीसरा झटका दिया।

नमन ने इसके बाद कप्तान देवेंद्र बुंदेला (17) के साथ मिलकर 59 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की, लेकिन मनन शर्मा ने इस साझेदारी को आगे नहीं बढ़ने दिया। उन्होंने 149 के स्कोर पर बुंदेला का विकेट गिराया।

विकास टोकस ने 157 के स्कोर पर ओझा को भी हिम्मत सिंह के हाथों कैच आउट करवा मध्य प्रदेश का पांचवां विकेट गिराया। हरप्रीत ने टीम की पारी को संभाला। उन्होंने अंकित शर्मा के साथ 36 रन जोड़े और टीम को 193 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन अंकित उनका ज्यादा समय तक साथ नहीं दे पाए और इसी स्कोर पर विकास की गेंद पर विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत के हाथों लपके गए।

Advertisement

इसके बाद, हरप्रीत ने दाते के साथ मिलकर दिन का खेल समाप्त होने तक बिना और कोई विकेट गंवाए टीम को 30 रन जोड़े और टीम को 223 के स्कोर तक पहुंचाया।

दिल्ली के लिए विकास ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं टोकस, सेनी और मनन को एक-एक सफलता मिली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार