RJD के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कुछ दिनों पहले ही बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। अब आप सोच रहे होंगे कि CricketNmore में हम तेजस्वी यादव के बारे में क्यों बात कर रहे हैं? दरअसल, ये बात बेहद कम लोग जानते हैं कि राजनीति के खेल में महारत हासिल करने से पहले तेजस्वी यादव एक क्रिकेटर थे।

Advertisement

तेजस्वी यादव दिग्गज नेता लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं। राजनीति कभी भी तेजस्वी यादव के करियर की पहली पसंद नहीं थी क्योंकि उन्होंने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा क्रिकेट खेलते हुए बिताया है। तेजस्वी यादव 2008 से 2012 तक आईपीएल फ्रेंचाईजी दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि, वो कभी भी टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए।

Advertisement

क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने पूरा मन बना लिया था। तेजस्वी यादव ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से की है। कवर ड्राइव खेलने में माहिर तेजस्वी यादव मीडिल ऑर्डर के शानदार बल्लेबाज थे। दिल्ली की अंडर -17 और बाद में अंडर -19 क्रिकेट टीम में जब विराट कोहली खेल रहे थे तभी तेजस्वी भी उस दल में शामिल थे।

तेजस्वी यादव को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2008 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए अपने स्कवॉड में शामिल किया था। वो 2008 और 2012 के बीच टीम की रिजर्व बेंच पर रहे। बाद में 2012 में उन्होंने क्रिकेट छोड़कर राजनीति पर ध्यान देने का फैसला किया था।

Advertisement

तेजस्वी को 2009 में झारखंड टीम में मौका मिला। रणजी ट्रॉफी लीग में विदर्भ के खिलाफ उन्हें डेब्यू का मौका मिला लेकिन वो अपनी पहली पारी में सिर्फ एक रन ही बना सके थे। इसके अलावा तेजस्वी को विश्व कप विजेता अंडर-19 टीम में स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में चुना गया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार