IND vs ENG 4th Test Day 2 Lunch: मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन बारिश से प्रभावित पहले सत्र के खेल तक भारत ने 6 विकेट पर 321 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर (20*) और चोटिल ऋषभ पंत (39*) क्रीज पर हैं। शार्दूल ठाकुर (41) को बेन स्टोक्स ने आउट किया, जबकि रवींद्र जडेजा (20) को जोफ्रा आर्चर ने चलता किया।

Advertisement

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले जा रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के दूसरे दिन बारिश के कारण खेल बाधित रहा और लंच 10 मिनट जल्दी लेना पड़ा। लंच तक भारत ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 321 रन बना लिए हैं। क्रीज पर वॉशिंगटन सुंदर 72 गेंदों पर 20 रन और चोटिल ऋषभ पंत 55 गेंदों पर 39 रन बनाकर डटे हुए हैं।

ऋषभ पंत, जो पहले दिन क्रिस वोक्स की फुल लेंथ गेंद से दाहिने पैर में चोटिल हुए थे, बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन BCCI ने पुष्टि की है कि वे मैच में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। ध्रुव जुरेल यह भूमिका निभाएंगे, जबकि पंत टीम की जरुरत को देखते हुए दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे।

दूसरे दिन सुबह भारतीय टीम ने 264/4 के स्कोर से खेलना शुरू किया। जोफ्रा आर्चर ने दिन की शुरुआत में ही रवींद्र जडेजा (20 रन) को कैच आउट कराया। इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने बल्लेबाजी में अच्छे दिख रहे शार्दूल ठाकुर (41 रन) को बेन डकेट के हाथों कैच कराकर भारत को छठा झटका दिया। स्टोक्स इससे पहले शुभमन गिल (12 रन) और साई सुदर्शन (61 रन) को भी आउट कर चुके हैं।

भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल (58 रन) और साई सुदर्शन (61 रन) ने अर्धशतक जड़े, जबकि केएल राहुल (46 रन) और पंत (37 रन) ने अहम योगदान दिया। लंच तक भारत की पारी स्थिर है और टीम अगले सत्र में स्कोर को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी।

टीमें इस मैच के लिए
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार