ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को गलत साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भारत ने पहले ही सेशन में टॉप तीन बल्लेबाजों को गंवा दिया।

Advertisement

इस मैच के जरिए टीम इंडिया में वापसी करने वाले देवदत्त पड्डिकल भी बुरी तरह से फ्लॉप रहे। पड्डिकल ने आउट होने से पहले 23 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इन 23 गेंदों के दौरान वो हर गेंद पर संघर्ष करते हुए दिखे और आखिरकार 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर जोश हेजलवुड ने उन्हें आउट कर दिया।

Advertisement

हेज़लवुड की गेंद पर उनके बल्ले का किनारा लगा और विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने एक आसान सा कैच पकड़कर औपचारिकता को पूरा किया। पड्डिकल के लिए खुद को साबित करने का ये एक शानदार मौका था लेकिन वो बुरी तरह नाकाम रहे। अब उनसे दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी।

इस मैच की बात करें तो पहले मैच की भारत की प्लेइंग इलेवन में रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन हिस्सा नहीं है। इन दोनों की जगह नीतिश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को प्राथमिकता दी गई है। इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार