देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में एक और शतक जड़ दिया। त्रिपुरा के खिलाफ शनिवार (3 जनवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कर्नाटक के लिए 120 गेंदों में 108 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के जड़े।

Advertisement

पडिक्कल का मौजूदा टूर्नामेंट में चौथा शतक है और वह भी सिर्फ पांच पारियों में। अभी तक उन्होंने पांच पारियों में 102.80 की औसत से 514 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 147 रन रहा है।

Advertisement

पडिक्कल जब बल्लेबाजी करने आए तो कर्नाटक का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 6 रन था। इसके बाद पडिक्कल ने स्मरण रविचंद्रन (60) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की। फिर केएल राहुल (35 रन) और अभिनव मनोहर (नाबाद 79) के साथ अर्धशतकीय साझेदारियां की। जिसकी बदौलत कर्नाटक ने 7 विकेट के नुकसान पर 332 रन बनाए।

बता दें कि लिस्ट ए यानी 50 ओवर क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। अभी तक 38 पारियों में 13 शतक और 12 अर्धशतक जड़ चुके हैं।

गौरतलब है कि भारत को 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज खेलनी है, जिसके लिए फिलहाल टीम का ऐलान नहीं हुआ है। एक और शतक जड़कर उन्होंने इस सीरीज के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की है। इस फॉर्मेट में उन्होंने भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेला है।

पडिक्कल ने भारत के लिए दो टी-20 इंटनरेशनल और दो टेस्ट मैच खेले हैं। वह भारत के लिए आखिरी बार नवंबर 2024 में खेले थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार