पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत बैकफुट पर है। पहली पारी में मात्र 156 रन पर आउट होने के बाद भारत ने न्यूज़ीलैंड को 103 रनों की बढ़त दे दी है और अब सीरीज बराबर करने और ये टेस्ट जीतने के लिए उन्हें दूसरी पारी में गेंद और बल्ले दोनों से चमत्कारिक प्रदर्शन करने की जरूरत है।

Advertisement

इस बीच न्यूज़ीलैंड ने दूसरी पारी में भी बल्ले से अच्छी शुरुआत की। डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम ने दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी की। हालांकि, वाशिंगटन सुंदर ने कॉनवे को आउट करके भारतीय खेमे में थोड़ी राहत पहुंचाने का काम किया। हालांकि, कॉनवे दूसरी पारी में 17 रन बनाकर सुंदर की गेंद पर आउट हो गए।

Advertisement

हालांकि, ये विकेट सुंदर से ज्यादा कॉनवे की अपनी गलती की वजह से गिरा। अगर कॉनवे रिव्यू ले लेते तो भारत को ये विकेट ना मिलता लेकिन उनके बल्ले का अंडर-एज लगने के बावजूद उन्होंने रिव्यू नहीं लिया और भारत को उनका विकेट मिल गया। ये घटना पारी के 10वें ओवर में देखने क मिली जब वॉशिंगटन सुंदर 'राउंड द विकेट' आए और मिडिल और लेग में एंगलिंग करने वाली फुल डिलीवरी डाली। कॉनवे ने इस गेंद पर बड़ा स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की मगर वो गेंद को मिस कर गए और गेंद पैड पर जा लगी।

पिचिंग के बाद गेंद ने टर्न नहीं लिया और भारतीय खिलाड़ियों द्वारा अपील करने के बाद अंपायर ने उंगली उठा दी। कॉनवे ने अपने साथी टॉम लैथम से बात की, लेकिन उन्हें खुद लगा कि उन्होंने गेंद को हिट नहीं किया है और उन्होंने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया। हालांकि, जब रिप्ले आया, तो अल्ट्राएज पर स्पाइक दिखाई दिया और अगर उन्होंने डीआरएस लिया होता तो फैसला पलट दिया जाता लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार