Advertisement

New Zealand vs West Indies 3rd Test: न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (Devon Conway) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल में तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी मे भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। कॉनवे ने अपने करियर का सातवां शतक लगाया औऱ 139 गेंदों मे 100 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के जड़े।

Advertisement

इस शतक के साथ ही कॉनवे के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। कॉनवे 95 साल के इतिहास में न्यूजीलैंड के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने एक टेस्ट मैच में दोहरा शतक और शतक लगाया है। कॉनवे ने इस मुकाबले की पहली पारी में 367 गेंदों में 227 रन की पारी खेली थी।

कॉनवे से पहले टेस्ट क्रिकेट में यह कारनामा डग वॉल्टर्स ,सुनील गावस्कर, लॉरेंस रोव, ग्रैग चैपल, ग्राहम गूच, ब्रायन लारा. कुमार संगाकारा, मार्नस लाबुशेन औऱ शुभमन गिल ने ही किया था।

एक टेस्ट में दोहरा शतक और शतक जड़ने वाले खिलाड़ी

डग वॉल्टर्स (ऑस्ट्रेलिया) VS वेस्टइंडीज, 1969

Advertisement

सुनील गावस्कर (भारत) VS वेस्टइंडीज, 1971

लॉरेंस रोव (वेस्टइंडीज) VS न्यूजीलैंड, 1972

ग्रेग चैपल (ऑस्ट्रेलिया) VS न्यूजीलैंड, 1974

Advertisement

ग्राहम गूच (इंग्लैंड) VS भारत, 1990

ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) VS श्रीलंका, 2001

कुमार संगकारा (श्रीलंका) VS बांग्लादेश, 2014

Advertisement

मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया) VS वेस्टइंडीज, 2022

शुभमन गिल (भारत) VS इंग्लैंड, 2025

डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड) VS वेस्टइंडीज, 2025

Advertisement

इसके अलावा कॉनवे ने इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर कुल 327 रन बनाए, जो किसी न्यूजीलैंड के किसी खिलाड़ी द्वारा एक टेस्ट मैच में बनाए गए तीसरे सबसे ज्यादा रन है। 2003 में स्टीफन फ्लेमिंग ने श्रीलंका के कोलंबो टेस्ट में 343 रन औऱ मार्टिन क्रो ने 1991 में श्रीलंका के खिलाफ हुए वेलिग्टन टेस्ट में 329 रन बनाए थे।

गौरतलब है कि इस मैच में दोनों ही पारियों में न्यूजीलैंड की शुरूआथ धमाकेदार रही। पहली पारी में कॉनवे औऱ कप्तान टॉम लैथम (137 रन) ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 323 रन की साझेदारी की। फिर दूसरी पारी में दोनों ने 192 रन जोड़े। कीवी टीम के लिए कप्तान लैथम ने भी दोनों पारियों में शतक लगाया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार