New Zealand vs West Indies 3rd Test: न्यूजीलैंड के ओपनिंग जोड़ी डेवोन कॉनवे (Devon Conway) और कप्तान टॉम लैथम (Tom Latham) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल स्टेडियम में तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में अनोखा रिकॉर्ड बना दिया जो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कभी नहीं हुआ था।

Advertisement

इस मैच की पहली पारी में कॉनवे ने 367 गेंदों में 227 रन औऱ लैथम ने 346 गेंदों में 137 रन की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरी पारी में लैथम ने 103 गेंदों में 101 रन और कॉनवे ने 139 गेंदों में 100 रन बनाए।

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक टेस्ट की दोनों पारियों में दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों ने शतक लगाया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी ऐसा पहली बार हुआ है।

कॉनवे और लैथम ने मिलकर पहली पारी में पहले विकेट के लिए 323 रन की साझेदारी की और दूसरी पारी में 192 रनों ही। यानि दोनों ओपनर्स ने मिलकर इस मैच में पहले विकेट के लिए 515 रन जोड़े। यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक बल्लेबाजी जोड़ी द्वारा मिलकर किसी भी विकेट के लिए जोड़े गए तीसरे सबसे ज्यादा रन हैं।

इसके अलावा कॉनवे के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। कॉनवे 95 साल के इतिहास में न्यूजीलैंड के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने एक टेस्ट मैच में दोहरा शतक और शतक लगाया है। कॉनवे से पहले टेस्ट क्रिकेट में यह कारनामा डग वॉल्टर्स ,सुनील गावस्कर, लॉरेंस रोव, ग्रैग चैपल, ग्राहम गूच, ब्रायन लारा, कुमार संगाकारा, मार्नस लाबुशेन औऱ शुभमन गिल ने ही किया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार