Namibia T20I Tri-Series 2026: साउथ अफ्रीका ने नामीबिया में खेली जा रही टी20 ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में शनिवार (30 अगस्त) को जिम्बाब्वे को एकतरफा अंदाज में हरा दिया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 144 रन बनाए थे, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) की तूफानी पारी के दम पर महज 13.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए साउथ अफ्रीका के 23 साल के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने सिर्फ 32 गेंदों का सामना करते हुए 234.38 के शानदार स्ट्राइक रेट से नाबाद 75 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 7 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे।

ब्रेविस ने पारी की शुरुआत से ही अपने इरादे साफ कर दिए थे। चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर न्यूमैन न्यामहूरी ने शॉर्ट और वाइड गेंद डाली, जिसे ब्रेविस ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से सीधे छक्के के लिए भेज दिया। यह उनका मैच का पहला छक्का था। इसके बाद सातवें ओवर में ग्रीम क्रेमर के खिलाफ ब्रेविस ने लगातार दो गेंदों पर दो जबरदस्त छक्के जड़ दिए। पहली गेंद पर उन्होंने फ्रंट लेग हटाकर गेंद को वाइड लॉन्ग ऑन के ऊपर से भेजा, जबकि अगली ही गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से जोरदार प्रहार करते हुए एक और छक्का लगा दिया।

ब्रेविस यहीं नहीं रुके। आठवें ओवर में सिकंदर रजा की छोटी गेंद को उन्होंने बैकफुट पर जाकर मिडविकेट के ऊपर से स्टैंड्स में पहुंचा दिया। इस शॉट के साथ उनके बल्ले से निकले छक्कों की संख्या चार हो गई।

इसके बाद 12वें ओवर में ग्रीम क्रेमर एक बार फिर ब्रेविस के निशाने पर आए। ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने लंबा छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। ब्रेविस ने घुटना मोड़कर गेंद का इंतजार किया और उसे इतनी ताकत से हिट किया कि गेंद काफी दूर जाकर गिरी।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

इसी ओवर की चौथी गेंद पर ब्रेविस ने एक और छक्का जड़ दिया। इस बार उन्होंने मिडिल और लेग स्टंप की लाइन में आई गेंद पर पीछे हटकर मिडविकेट के ऊपर से जोरदार प्रहार किया। यह उनके बल्ले से निकला छठा छक्का था।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार