Australia vs South Africa 3rd T20I: साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis)  ने रविवार (16 अगस्त) को केर्न्स कैज़लीज़ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। 

Advertisement

सीरीज में लगातार दूसरा पचास प्लस स्कोर बनाते हुए ब्रेविस ने 203.85 की स्ट्राईक रेट से  26 गेंदों में 53 रन की पारी खेली, जिसमें 1 चौकों और 6 छक्के जड़े। इस तूफानी पारी के दौरान ब्रेविस ने एऱॉन हार्डी द्वारा डाले गए पारी के दसवें ओवर में लगातार चार गेंदों में चार छक्के जड़े। 

Advertisement

ब्रेविस पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में लगातार चार गेंदों में चार छक्के जड़े हैं। 

इस दौरान ब्रेविस ने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो साउथ अफ्रीका के लिए एक टी-20 इंटरनेशनल में किसी साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी द्वारा जड़ा गया सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड ब्रेविस के नाम ही था, जिन्होंने डार्विन में हुए मुकाबले में 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज़ T20I अर्धशतक (साउथ अफ्रीका के लिए)

22 डेवाल्ड ब्रेविस केर्न्स 2025

Advertisement

25 डेवाल्ड ब्रेविस डार्विन 2025

31 जेपी ड्यूमिनी मेलबर्न 2009

बता दे कि डार्विन में खेले गए दूसरे टी-20 मैच के दौरान ब्रेविस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला शतक पूरा किया था। उन्होने 56 गेंदों में नाबाद 125 रन की पारी खेली थी। जो किसी भी साउथ अफ्रीकी द्वारा इस फॉर्मेट में सबसे बड़ी व्यक्तिग पारी है। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ब्रेविस ने अब ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ एबी डी विलियर्स, क्विंटन डी कॉक, फाफ डुप्लेसिस, डेविड मिलर, हाशिम अमला, वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम आदि से अधिक 50+ स्कोर बनाए हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार