साउथ अफ्रीका की टीम बेशक ऑस्ट्रेलिया के हाथों तीसरा टी-20 मैच हारकर सीरीज हार गई लेकिन इस सीरीज से उन्हें एक नया सुपरस्टार जरूर मिल गया। जी हां, हम बात कर रहे हैं तूफानी बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस की जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में भी अर्द्धशतक लगाकर फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। इतना ही नहीं, इस दौरान उन्होंंने विराट कोहली के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में सिर्फ 22 गेंदों में तेज़ अर्धशतक जड़कर उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 22 वर्षीय ब्रेविस ने 26 गेंदों में 53 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने एक चौका और छह छक्के लगाए। अपनी पारी के दौरान, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के विराट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

Advertisement

भारतीय स्टार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी धरती पर टी-20 इंटरनेशनल में 10 पारियों में 12 छक्के लगाए थे। जबकि ब्रेविस ने अब उन्हें पीछे छोड़ दिया है, उन्होंने सिर्फ़ तीन पारियों में 14 छक्के जड़ दिए। अपनी पारी के दौरान, प्रोटियाज़ बल्लेबाज़ ने एरॉन हार्डी की गेंद पर लगातार चार छक्के जड़कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

उनकी पारी की बदौलत ही साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में 172/7 का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में, ऑस्ट्रेलिया ने मैच की आखिरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल (36 गेंदों पर 62*) की शानदार पारी की बदौलत ना सिर्फ मैच जीत लिया बल्कि सीरीज भी अपने नाम कर ली। उनके अलावा, कप्तान मिचेल मार्श ने भी 37 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 54 रनों की तेज़ पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज़ 2-1 से जीत ली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार