ICC U-19 World Cup 2022: साउथ अफ्रीका की टीम के लिए अंडर19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले डेवाल्ड ब्रेविस ने पहले क्वार्टफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ 97 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से एक 'No Look SIx' भी देखने को मिला जो इतना शानदार था कि अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

साउथ अफ्रीका की अंडर19 टीम में डेवाल्ड ब्रेविस 'Baby AB' के नाम से मशहूर हैं। दरअसल उन्हें टीम के साथी यही बोलकर पुकारते हैं, इसकी असल वजह ये है कि जब डेवाल्ड ब्रेविस बल्लेबाजी करते हैं तब उनके शॉट और खेलने का अंदाज साउथ अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डी विलियर्स के जैसा नज़र आता है। 

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ क्वार्टफाइनल मैच में भी ब्रेविस ने शानदार 97 रनों की पारी खेली, इसी दौरान उनके बल्ले से मैच के 32 ओवर की पहली बॉल पर जबरदस्त No Look Six देखने को मिला। ये शॉट इतना शानदार था कि लोग सोशल मीडिया पर इसके वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

साउथ अफ्रीका की टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैच गवांकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, लेकिन ब्रेविस साउथ अफ्रीका के लिए टूर्नामेंट की बड़ी खोज माने जा रहे हैं।साउथ अफ्रीका के 18 साल के इस बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में खेली चार इनिंग में  97,96,104 और 65 रनों का स्कोर बनाया है।

बता दें, ब्रेविस की 97 रनों की पारी के बाद भी साउथ अफ्रीका की टीम इंग्लैंड को हराने में नाकाम रही। साउथ अफ्रीका ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की थी जिसके बाद पूरी टीम सिर्फ 43.3 ओवर ही खेल सकी और 209 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 31.2 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना लिए थे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार