Pretoria Capitals vs MI Cape Town: सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में सोमवार (12 जनवरी) को प्रिटोरिया कैपिटल्स औऱ एमआई केपटाउन के बीच हुए SA20 2025-26 के मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) द्वारा बेहतरीन फील्डिंग देखने को मिली। ब्रेविस ने एक ही ओवर में दो बेहतरीन कैच लपके। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई की पारी में गिडोन पीटर्स द्वारा डाले गए नौंवे ओवर की दूसरी गेंद पर कोर्बिन बॉश ने डीप मिडविकेट पर दौड़ते हुए बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच लपका। इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर करीम जनत ने भी डीप मिडविकेट के क्षेत्र मे ही शॉट खेला। बाउंड्री की तरफ से आगे दौड़ते हुए ब्रेविस ने आगे की तरफ डाइव मारकर बेहतरीन कैच लपका। ब्रेविस की इस शानदार फील्डिंग प्रदर्शन की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

Advertisement

इससे पहले बल्लेबाजी में ब्रेविस ने 19 गेंदों में 34 रन की पारी खेली। हालांकि मौजूदी सीजन में ब्रेविस का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा है। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में कैपिटल्स ने केपटाउन को 53 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद कैपिटल्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए।  जिसमें शेरफेन रदरफोर्ड ने 27 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। 

केपटाउन के लिए कागिसो रबाडा ने 2 विकेट, जॉर्ज लिंडे-ट्रेंट बोल्ट, कप्तान राशिद खान और करीम जनत ने 1-1 विकेट लिया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में केपटाउन की टीम 7 विकेट गवाकर 132 रन ही बना सकी।  रीजा हेंड्रिक्स ने 50 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए, लेकिन कोई और खिलाड़ी क्रीज पर उनके साथ नहीं टिक सका। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार