14 जुलाई। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। दोनों टीम एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला करने के लिए तैयार है। भारत यदि आजका वनडे मैच जीतने में सफल रहा तो सीरीज पर 2- 0 से अजेय बढ़त बनाकर जीत हासिल कर लेगा।
Advertisement
उससे पहले टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन ने एक खास फोटो ट्विटर पर पोस्ट किया है जिसमें वो महान धोनी के साथ नजर आ रहे हैं।
Advertisement
शिखर धवन ने धोनी के बारे में कैप्शन जो दिया है वो दिल जीतने वाला है। धवन ने लिखा कि धोनी के साथ रहने से उनको हमेशा पॉजिटिव एनर्जी मिलती है।
शिखर धवन अबतक कोई खास कमाल नहीं कर पाए हैं। ऐसे में शायद धोनी का आशिर्वाद लेकर धवन दूसरे वनडे में कोई कमाल कर दिखाएं। रोहित शर्मा की वाइफ है बला की खूबसूरत PHOTOS
मैच भारत के समयनुसार शाम 4 बजे से शुरू होगा।