13 दिसंबर, मोहाली (CRICKETNMORE)। मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ये खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 11 ओवर में 45 रन बिना विकेट खोकर बना लिए हैं। लाइव स्कोर

Advertisement

भारत के लिए दूसरे वनडे में वाशिंगटन सुंदर ने डेब्यू किया और साथ ही सबसे कम उम्र में टीम इंडिया के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सांतवें खिलाड़ी बन गए हैं। इस समय उनकी उम्र 18 साल 69 दिन है।  PHOTOS: देखें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की अनदेखी तस्वीरें

Advertisement

इसके अलाावा भारत के मिस्टर कूल यानि धोनी ने वनडे क्रिकेट में महान कप्तान सौरव गांगुली की बराबरी कर ली है। आपको बता दें कि सौरव गांगुली ने 308 वनडे मैच भारत के लिए खेले हैं तो वहीं आज धोनी अपने वनडे करियर का 308वां मैच खेल रहे है।

आपको बता दें कि भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच सचिन तेंदुलकर ने खेले हैं। सचिन ने 463 मैच खेले हैं तो वहीं 340 मैच राहुल द्रविड़,  334  मैच मोहम्मद अजहरुद्दीन, 308  मैच सौरव गांगुली, एमएस धौनी * औऱ साथ ही  301 वनडे मैच युवराज सिंह ने अबतक खेले हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार