VIDEO: ड्वेन ब्रावो की गलती पर 'कैप्टन कूल' का बिगड़ा मिजाज, बीच मैदान पर लगाई क्लास

Updated: Mon, Sep 20 2021 09:28 IST
Dhoni loses his cool at Bravo after on-field confusion leads to a drop catch (Image Source: Google)

भारत के पूर्व कप्तान और वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं और उन्हें मैदान पर गुस्सा होते हुए न के बराबर देखा गया है।

हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में धोनी का मिजाज थोड़ा बिगड़ गया और वो टीम के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो पर गुस्सा हो गए।

यह घटना मुंबई इंडियंस की पारी के 18वें ओवर की चौथी गेंद पर देखने मिली जब मुंबई को 15 गेंदों में जीत के लिए 42 रनों की दरकार थी। तब मुंबई के लिए क्रीज पर सौरभ तिवारी बल्लेबाजी कर रहे थे और चेन्नई की ओर से तेज गेंदबाजी की कमान दीपक चाहर के हाथों में थी।

ओवर की चौथी गेंद पर सौरभ तिवारी ने स्कूप करने की कोशिश की लेकिन गेंद 30 यार्ड सर्कल में ही हवा में चल गई। ये गेंद ड्वेन ब्रावो और धोनी दोनों के ही रडार में थी लेकिन धोनी ने कॉल किया था कि कैच वो लेंगे। लेकिन ब्रावो ने ध्यान नहीं दिया और वो भी गेंद की तरफ भाग रहे थे। धोनी गेंद तक लगभग पहुंच गए थे लेकिन सामने से ब्रावो को आता हुआ देख उनका फोकस बिगड़ गया और कैच छूट गया। धोनी इसके बाद ब्रावो पर गुस्सा हो गए और अपनी नाराजगी जताई।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

हालांकि इससे चेन्नई की टीम को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और सीएसके की टीम इस मैच को 20 रनों से जीत गई।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें