ब्रिस्बेन टेस्ट में धोनी ने रचा इतिहास

Updated: Tue, Feb 10 2015 21:57 IST

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (CRICKETNMORE) । भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में आज भारतीय क्रिकेट के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। धोनी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस रोजर्स का कैच पकड़ कर विकेट के पीछे शिकार करने के मामले में चौथे विकेटकीपर बन गए। धोनी के अब 459 पारियों मे 629 शिकार हो गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के इयान हीली को पीछे छोड़ा। हीली ने 628 शिकार किए थे। इस सूची में धोनी से आगे दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (998 शिकार), ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट(905 शिकार) और श्रीलंका के कुमार संगकारा हैं(652 शिकार)।

लाइव स्कोर : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

 

यही नहीं, धोनी भारत की तरफ से विकेटकीपिंग करने वाले नंबर एक विकेटकीपर भी बन गए हैं। धोनी ने भारत के विश्व कप विजेता टीम के सदस्य सैयद किरमानी के 88 टेस्ट का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। धोनी विकेटकीपर के तौर पर अपना 89वां मैच खेल रहे हैं । 2005 में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेलने वाले धोनी आज भारत के न सिर्फ सफलतम विकेटकीपर हैं बल्कि टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तान भी हैं। अब तक 59 टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके धोनी ने टेस्ट मैचों में 38.42 की औसत से 4841 रन बनाए हैं। वो भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज भी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया हो।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें