होमताज़ा ख़बरेंधोनी भी हुए 'सेक्रेड गेम्स' के दीवाने ,इस एक्ट्रेस की जमकर की तारीफ़
धोनी भी हुए 'सेक्रेड गेम्स' के दीवाने ,इस एक्ट्रेस की जमकर की तारीफ़
(27 जुलाई, 2018 CRICKETNMORE) पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भले ही क्रिकेट जगत के चमकते सितारे हैं और उनके करोड़ो चाहने वाले हैं। इन सब के बावजूद धोनी भी आम लोगों की तरह फिल्मों और दूसरे टीवी शोज के बहुत बड़े
(27 जुलाई, 2018 CRICKETNMORE) पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भले ही क्रिकेट जगत के चमकते सितारे हैं और उनके करोड़ो चाहने वाले हैं। इन सब के बावजूद धोनी भी आम लोगों की तरह फिल्मों और दूसरे टीवी शोज के बहुत बड़े प्रशंसक है। हाल ही में धोनी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे से मुलाकात की और वर्तमान में भारत के सबसे लोकप्रिय शो ''सेक्रेड गेम्स'' में उनके जबरदस्त अभिनय की तारीफ़ की।
Advertisement
बता दें कि सेक्रेड गेम्स भारत में नेटफ्लिक्स की सबसे बड़ी वेब सीरीज है। राजश्री के अलावा शो में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आपटे भी मुख्य किरदार के रूप में नजर आये हैं। शो में राजश्री ने सुभद्रा का किरदार निभाया है जो गणेश गायतोंडे(नवाजुद्दीन सिद्दीकी) की पत्नी हैं।
राजश्री ने ट्विटर पर धोनी के साथ एक फोटो डाली हैं और कहा ''मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मेरे पसंदीदा क्रिकेटर धोनी ने शो में मेरे अभिनय को को देखा और उसकी सराहना की।''
राजश्री देशपांडे ने ट्विटर पर धोनी के अलावा उनके हेयर स्टाइलिस्ट सपना मोती भवानी को भी टैग किया, जो धोनी के निजी हेयर स्टाइलिस्ट और एक दोस्त के रूप में भी जानी जाती हैं।