मसूरी में इन दिनों ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी का जश्न जोरों पर है, और इस खास मौके पर पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपनी सादगी और डाउन-टू-अर्थ अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। एक वीडियो सामने आया है जिसमें धोनी बेहद सिंपल लुक में दिखाई दिए। धोनी ब्लैक कुर्ते-पायजामे में अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ मशहूर गाना ‘Kaise bataayein kyun tujhko chahein?’ पर धीरे-धीरे गुनगुनाते और उस पल को पूरी तरह महसूस करते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि धोनी और साक्षी दोनों ही गाने की धुन में खोए हुए हैं। धोनी का चेहरा हल्की मुस्कान के साथ शांत नजर आ रहा है, मानो वो इस खास पल को पूरी तरह एंजॉय कर रहे हों। उनके आस-पास मौजूद मेहमान भी इस म्यूजिकल माहौल का हिस्सा बने दिखे। शादी समारोह में म्यूजिक और भावनाओं का जो मेल था, उसने हर किसी को उस पल से जोड़ दिया।

Advertisement

VIDEO:

धोनी, रैना और पंत का डांस वायरल
इससे पहले एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें धोनी, सुरेश रैना और ऋषभ पंत 'दमादम मस्त कलंदर' गाने पर डांस करते नजर आए थे। तीनों खिलाड़ियों की इस मस्ती को देखकर फैन्स काफी खुश हैं। शादी समारोह में धोनी और रैना की मौजूदगी ने फैंस के बीच काफी चर्चा बटोरी।

रोहित और कोहली के आने का इंतजार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भी इस शादी में आने वाले हैं। हालांकि, पहले दिन दोनों सितारे नजर नहीं आए। अब देखना होगा कि शादी के मुख्य कार्यक्रम में वो शामिल होते हैं या नहीं।

ऋषभ पंत का शानदार कमबैक
ऋषभ पंत हाल ही में भारत की चैंपियंस ट्रॉफी विनिंग टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने चोट से वापसी के बाद शानदार प्रदर्शन किया है और अब वो IPL 2025 में LSG के लिए खेलने को तैयार हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार