कोहली का मैच देखने पहुंचे महेन्द्र सिंह धोनी, स्टेडियम में दिखाए ऐसे अंदाज

Updated: Tue, Mar 21 2017 16:14 IST

मार्च 21, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी विजय हजारे ट्रॉफी से फ्री होने के बाद सोमवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारतीय टीम को चीयर करने पहुंचे। माही की एक झलक पाते ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। दर्शक माही-माही के नारे लगाकर धोनी की एक झलक पाने को बेताब हो गए।

गौरतलब है कि फैंस काफी पहले से धोनी के यहां आने का इंत्जार कर रहे थे लेकिन वे विजय हजारे ट्रॉफी में रांची की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

हालांकि धोनी की टीम विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई। वहीं दिनेश कार्तिक की शतकीय पारी ने तमिलनाडु की टीम को खिताबी जीत दिलाई।

उल्लेखनीय है कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच बतीजा समाप्त हो गया। मैच के आखिरी दिन सोमवार का खेल खत्म होने पर आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट खोकर 204 रन बनाते हुए भारत को जीत का स्वाद नहीं चखने दिया। IN PICS: दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे

आगे की स्लाइड में देखें रांची स्टेडियम में कैप्टन कूल की दिलचस्प तस्वीरें

 


तीसरे टेस्ट मैच के पांचवे दिन रांची के जेएससीए स्टेडियम में मैच देखते पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी

 


महेन्द्र सिंह धोनी

 


महिन्द्र सिंह धोनी

 

महेन्द्र सिंह धोनी

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें