भारतीय कप्तान केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पीठ में दर्द के चलते विराट इस टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं। क्रिकेट फैंस को इस बात का पता टॉस के दौरान ही चला लेकिन लगता है कि आरसीबी को ये पहले से ही पता चल गया था कि विराट की जगह राहुल इस मैच में कप्तानी करने वाले हैं।

Advertisement

जी हां, आईपीएल फ्रेंचाईजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने टॉस से काफी देर पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट पर केएल राहुल की तस्वीर पोस्ट कर दी थी। इस पोस्ट का कैप्शन देते हुए आरसीबी ने लिखा, 'वांडरर्स पर ध्यान केंद्रित करने का मौका आ गया है क्योंकि टीम इंडिया के पास सीरीज को सील करने का मौका है। ये मैच का दिन है।'

Advertisement

आरसीबी के इस ट्वीट से ये बात ज़ाहिर होती है कि क्रिकेट दिग्गजों और फैंस से पहले ही उन्हें इस बात का पता चल गया था कि विराट इस मैच में नहीं खेलेंगे। सोशल मीडिया पर फैंस भी इस पोस्ट पर काफी मज़ेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

वहीं, अगर इस टेस्ट मैच के पहले सेशन की बात करें तो भारत ने 3 विकेट गंवाकर 50 रन बना लिए हैं और क्रीज पर कप्तान केएल राहुल के साथ हनुमा विहारी खेल रहे हैं। ऐसे में अब टीम इंडिया पहली पारी में कितना बड़ा स्कोर बनाती है ये इन दोनों पर निर्भर करेगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार