IPL 2024 का 14वां मुकाबला मु्ंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और राजस्थान रॉयल्स के बीच MI के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था जिसके दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के समर्थकों ने मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का खूब मज़ाक उड़ाया। मुंबई इंडियंस के फैंस लगातार ही हार्दिक पांड्या के खिलाफ हूटिंग करते हुए दिखे जिससे ये साफ हो गया कि वो अपने नए कप्तान से बिल्कुल खुश नहीं हैं। 

Advertisement

इसी बीच अब सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ जिसे देखकर ये दावा किया जा रहा है कि रोहित ने पांड्या की हूटिंग करने से फैंस को रोका, लेकिन क्या सच में ऐसा हुआ अब ये जान लीजिए।

Advertisement

दरअसल, वायरल वीडियो में रोहित शर्मा बाउंड्री के करीब फील्डिंग कर रहे थे। इसी बीच वो फैंस को हाथ दिखाकर शांत होने के लिए कहते हैं। इस वीडियो को साझा करके सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा यहां हार्दिक पांड्या के खिलाफ हूटिंग करने वालों को ऐसा ना करने को कह रहे हैं, लेकिन ये पूरा सच नहीं है।

ये VIDEO बताएगा घटना का सच

इस घटना से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है जो घटना की पूरी सच्चाई आपके सामने रख देगा। दरअसल, यहां रोहित शर्मा बाउंड्री पर फ़ील्डिंग कर रहे थे। इसी बीच बैकग्राउंड में रोहित-रोहित के नारे बहुत जोर से लगे। मुंबई इंडियंस की टीम मुश्किलों में थी ऐसे में रोहित ने फैंस को शांत रहने और रोहित-रोहित ना चिल्लाने को कहा। रोहित गेम पर ध्यान लगाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने फैंस को शांत करवाया। इस दौरान कोई भी हार्दिक के लिए हूटिंग नहीं कर रहा था।

हार्दिक की कप्तानी में फिर हार मुंबई इंडियंस

Advertisement

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस सीजन के अपने शुरुआती तीन मैच गंवा चुकी है। आलम ये है कि मुंबई को अपने गढ़ यानी घरेलू मैदान वानखेड़े पर भी हार का सामना करना पड़ा है।

Also Read: Live Score

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह घुटने पर दिखा। मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 125 रन बना सकी जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने महज़ 15.3 ओवर में रियान पराग की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 126 रन का लक्ष्य हासिल करके जीत प्राप्त कर ली। पॉइंट्स टेबल पर मुंबई इंडियंस की टीम सबसे नीचे यानी 10वें पायदान पर है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार