भारतीय गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर ने कहा है कि मार्च में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान जब ऋषभ पंत ने मेहमान टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के खिलाफ रिवर्स स्वीप शॉट लगाया था, तो उन्हें पता नहीं था कि वह इस पर कैसा रिएक्शन दें। 

Advertisement

सुंदर ने क्रिकइंफो से कहा, " मैं सचमुच नहीं जानता था कि उनके इस शॉट पर कैसे रिएक्शन दूं। किसी भी चीज से अधिक, वह 90 के आसपास बल्लेबाजी कर रहे थे.. मुझे लगता है कि 93 पर थे और वह अभी भी स्लिप और गली के उपर से स्कूप करने में कामयाब रहे।"

Advertisement

पंत और सुंदर ने उस मैच में सातवें विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी की थी,? जिसमें पंत ने 118 गेंदों पर 101 रन की शतकीय पारी खेली थी।

उन्होंने कहा, " इसलिए मुझे नहीं पता था कि कैसे रिएक्शन दूं। वह जो भी करना चाहते थे उसमें वह बहुत सफल रहे। उस समय कोई उनसे कुछ नहीं कह सकता था क्योंकि वह एक अलग जोन में थे और वह सिर्फ इंग्लैंड के गेंदबाजों के पीछे जाना चाहते थे। उन्होंने शानदार पारी खेली।"

सुंदर ने बाद में अक्षर पटेल के साथ 106 रन की साझेदारी की थी। लेकिल अक्षर रन आउट हो गए थे जबकि सुंदर ने नाबाद 96 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार