अपने म्युजिक कॉन्सर्ट से दुनियाभर में पहचान बना चुके भारतीय सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ हर किसी को अपनी सिंगिंग से दीवाना बना चुके हैं और यही कारण है कि करीना कपूर खान से लेकर विक्की कौशल तक बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारे उनके कॉन्सर्ट में जाने के इंतज़ार करते रहते हैं और शनिवार 13 अप्रैल को भी कुछ ऐसा ही हुआ जब मुंबई में दिलजीत का म्युजिक कॉन्सर्ट हुआ और इसे देखने के लिए लगभग पूरा बॉलीवुड पहुंच गया।

Advertisement

आईपीएल 2024 में 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होना है लेकिन इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन भी मुंबई में दिलजीत दोसांझ के म्युजिक कॉन्सर्ट को देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी कॉन्सर्ट में दिखीं।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें देखा जा सकता है कि दिलजीत दोसांझ के इस कॉन्सर्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन, वरुण धवन, तमन्ना भाटिया और आयुष्मान खुराना, अवनीत कौर, मुनव्वर फारूक, करण कुंद्रा समेत बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। इस इवेंट से एक्टर मनीष पॉल ने कई वीडियो भी शेयर किए हैं जिनमें वो खुद नाचते हुए नजर आ रहे हैं।

Also Read: Live Score

हाल ही में दिलजीत की मोस्ट अवेटेड फिल्म अमर सिंह चमकीला नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है और इस फिल्म के रिलीज़ होने के 24 घंटे बाद ही दिलजीत ने अपने कॉन्सर्ट से बॉलीवुड का दिल जीत लिया। दिलजीत की इस फिल्म को काफी पॉजीटिव रिस्पॉन्स भी मिल रहा है और उनके साथ-साथ परिणीति चोपड़ा की एक्टिंग की भी तारीफ की जा रही है लेकिन दिलजीत के फैंस को एक मलाल ये रह गया कि इस फिल्म को थिएटर्स में क्यों नहीं रिलीज किया गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार