भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले का अंत कुछ इस अंदाज में हुआ, जिसने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल की याद दिला दी। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश बाना (Dinesh Bana) ने इस मुकाबले में छक्का जड़कर जीत दिलाई। इस छक्के को बाना ने उसी लॉन्ग ऑन एरिया की तरफ जड़ा, जहां पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में जड़ा था और भारत को वर्ल्ड कप जिताया था। 

Advertisement

बाना ने 5 गेंदों में 13 रन की पारी खेली, जब बल्लेबाजी करने आए तब भारत को जीत के लिए 22 गेंदों में 14 रनों की दरकार थी। पहली तीन गेंद पर उन्होंने सिर्फ एक रन बनाया और फिर 48वें ओवर में जेम्स सेल्स के खिलाफ लगातार दो गेंदों पर दो छक्के जड़कर बारत को जीत दिलाई। 

Advertisement

बता दें कि बाना से इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 4 गेंदों में ताबड़तोड़ 20 रन बनाए थे। 

यश धुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर पांचवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता। धुल से पहले मोहम्मद कैफ (2000), विराट कोहली (2008), उनमुक्त चंद (2012), पृथ्वी शॉ (2018) की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड 44.5 ओवरों में 189 रनों पर ढेर हो गई। इसके जवाब में भारत ने 47.4 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें बावा को उनके ऑलराउंड खेल के मैन ऑफ द मैच चुना
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार