भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भी ऑस्ट्रेलिया का खराब प्रदर्शन देखने को मिला और उन्हें इस टेस्ट में भी हार का सामना करना पड़ा।ऑस्ट्रेलिया का खराब प्रदर्शन देखकर कॉमेंट्री करते समय पूर्व कप्तान मार्क वॉ भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक से भिड़ गए। ये सारा मामला उस समय का था जब चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी कर रहे थे और उनके स्ट्राइक पर रहने के दौरानऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने जो फील्डिंग सेट की थी उससे मार्क वॉ काफी निराश दिखे।

Advertisement

मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ी जोश दिखा रहे थे और दोनों टीमों के बीच ज़ंग देखने को मिल रही थी वहीं, कमेंट्री बॉक्स में डीके और मार्क वॉ आपस में भिड़ते दिखे। जीत के लिए 114 रनों का पीछा करते हुए भारत 31/1 पर था और तब चेतेश्वर पुजारा के लिए सेट की गई फील्डिंग ने वॉ का पारा बढ़ा दिया। इस दौरान वॉ ने ऑन एयर कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं इस फील्डिंग से हैरान हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आपके पास मिड-ऑफ नहीं होगा। आपके पास बोर्ड पर 100 के आसपास कुछ रन हैं, आपके पास पुजारा है जो रनों के लिए संघर्ष कर रहा है, वो ऑफ साइड पर पैड से गेंद को छेड़ता है। निश्चित रूप से आप ऑफ साइड पर बैट पैड रख सकते हैं।" 

Advertisement

वॉ का ये कमेंट सुनकर कार्तिक ने एंट्री ली और वॉ पर सवालों की बमबारी कर दी और अंत में ये बहस काफी तूल पकड़ती दिखी। आइए देखते हैं कि दोनों के बीच किस तरह की बहस हुई।

कार्तिक: "मुझे पता है कि आप फील्ड सेट से खुश नहीं हो, चलिए बताईए - आप किस बारे में बात कर रहे हो?"

वॉ: "मुझे ऑफ-साइड पर एक बैट पैड चाहिए और मैं अपनी बात ऊपर चाहता हूं और मैं पॉइंट ऊपर चाहता हूं जो एक कोचिंग कवर की तरह, जो वहां रह सकता है, ये एक अच्छी फील्डिंग होगी।"

जैसे ही पुजारा का अगला शॉट प्वॉइंट से गुजरा, वॉ गुस्से में थे।

Advertisement

कार्तिक: "मार्क, अगर आपके पास पॉइंट ऊपर होता तो शायद गेंद बाउंड्री के पार चली जाती।

वॉ: "यदि आपका पॉइंट ऊपर होता तो गेंद सीधा सर्कल में उसके हाथ में जाती।"

कार्तिक: "आपको नहीं लगता कि उसको गैप मिल गया होता? क्योंकि उसके पास काफी समय था।"

Advertisement

वॉ: "हम स्पष्ट रूप से अलग सोचते हैं लेकिन अगर मैं पुजारा के खिलाफ खेल रहा हूं, तो मुझे बैट-पैड ऑफ साइड पर चाहिए क्योंकि मुझे लगता है कि उसे वहां से आउट करने का एक बड़ा मौका है।"

कार्तिक: "लेकिन ये फील्डिंग रोहित शर्मा के लिए नहीं है, उस बारे में बात नहीं कर रहे हैं?"

वॉ: "हम रोहित शर्मा के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। वो पूरी तरह से अलग खिलाड़ी है डीके।"

Advertisement

कार्तिक: "तो आप फील्डिंग से खुश हैं? वहां रोहित शर्मा के लिए कोई नहीं है, आप इसके साथ ठीक हैं? आप एक कप्तान के रूप में भी ऐसा ही करेंगे?"

वॉ: "मुझे नहीं पता था कि ये एक प्रेस कॉन्फ्रेंस थी।"

कार्तिक: "ये थोड़ा मज़ाक है।"

Advertisement

वॉ: "मैं आपके प्रश्नों को हर सेशन में लिमिटेड करने जा रहा हूं, आपको हर सेशन में सिर्फ एक सवाल मिलेगा, ठीक है ना? इससे ज्यादा नहीं।"

इन दोनों के बीच बहस को देख साथी कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने तनाव महसूस किया और तुरंत हस्तक्षेप किया और फिर जाकर मामला शांत हुआ।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार