क्रिकेटर्स काफी रॉयल लाइफ जीते हैं इस बात में शायद ही किसी फैंस को शक हो। इंडियन क्रिकेटर्स पर तो पैसों की बारिश होती है। इन पैसों की बारिश के बावजूद भी क्या आप जानते हैं कुछ क्रिकेटर्स ऐसे हैं जिनका दिल टूट चुका है और जिन्होंने प्यार में धोखा खाया है। इस लिस्ट में शामिल है उन 5 क्रिकटर्स का नाम जिन्होंने प्यार में धोखा खाया है।

Advertisement

शेन वॉटसन: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शेन वॉटसन को भी प्यार में धोखा मिला है। शेन वॉटसन मशहूर स्पोर्ट्स टीवी प्रेजेंटर ली फर्लांग के प्यार में थे। लेकिन, उनकी प्रेमिका ने उन्हें छोड़कर किसी और से शादी करने का फैसला किया। प्यार में धोखा खाने के बाद काफी टाइम तक शेन वॉटसन गमगीम थे।

Advertisement

दिनेश कार्तिक: टीम इंडिया के नए फिनिशर दिनेश कार्तिक उर्फ DK भी प्यार में धोखा खा चुके हैं। दिनेश कार्तिक ने अपनी बचपन की दोस्त निकिता के साथ पहली शादी की थी। बाद में दिनेश कार्तिक के दोस्त और टीम इंडिया के ही खिलाड़ी मुरली विजय संग निकिता की नजदीकियां बढ़ीं। दिनेश कार्तिक ने इस घटना के बाद निकिता को तलाक दे दिया था।

ब्रेट ली: ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज ब्रेट ली ने 16 नवंबर 2006 को एलिजाबेथ कैंप से शादी की और 2009 में उनका तलाक हो गया। खबरों की मानें तो एलिजाबेथ कैंप ब्रेट ली को धोखा दे रही थीं और ये बात ब्रेट ली को पता चल गई थी। एलिजाबेथ कैंप का रग्बी प्लेयर के साथ अफेयर चल रहा था। इस शादी से ब्रेट ली के एक बच्चा है जिसका नाम प्रेस्टन चार्ल्स है।

Advertisement

टीएम दिलशान: दिलशान: श्रीलंकाई खिलाड़ी तिलकरत्ने दिलशान की लाइफ में भी उन्हें अपने ही दोस्त से धोखा मिला। तिलकरत्ने दिलशान की पत्नी निलंका विथनगे की श्रीलंकाई खिलाड़ी उपुल थरंगा के साथ करीबी बढ़ी थी जिसके चलते दिलशान ने निलंका विथनगे को तलाक दे दिया। बाद में निलंका विथनगे और उपुल थरंगा ने शादी कर ली थी।

Advertisement

रोहित शर्मा: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का दिल भी टूट चुका है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोफिया हयात के साथ हिटमैन रिलेशनशिप में थे। सोफिया हयात ने खुद ट्वीट करके इस बारे में बताया था कि वो रोहित शर्मा को डेट कर चुकी हैं लेकिन बाद में उन्होंनें खुद रोहित शर्मा को छोड़ने का फैसला किया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार