भारतीय बल्लेबाज़ों ने गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में जमकर तबाही मचाई औऱ निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 237 रन बना दिए। इस दौरान 19वें ओवर में बल्लेबाज़ी करने के लिए आए दिनेश कार्तिक ने भी बहती गंगा में अपने हाथ धो लिए। डीके ने आखिर तक नाबाद रहते हुए 7 गेंदों में 17 रन बनाए। इस दौरान दूसरे छोर पर विराट कोहली 49 रन पर खड़े रह गए।

Advertisement

हालांकि, आखिरी ओवर में इन दोनों के बीच एक ऐसा पल देखने को मिला जिसे देखकर भारतीय फैंस मंत्रमुग्ध हो गए। आखिरी ओवर में दिनेश कार्तिक जब कगिसो रबाडा की कुटाई कर रहे थे तो कोहली दूसरे छोर पर खड़े हुए सिर्फ ये नज़ारा देख रहे थे पर क्योंकि कोहली 49 पर थे तो फैंस भी ये सोच रहे थे कि डीके को सिंगल लेकर विराट को स्ट्राइक देनी चाहिए थी।

Advertisement

ऐसे में जब 20वें ओवर की चौथी गेंद पर कार्तिक ने छक्का लगाया तो उनका वो शॉट देखकर कोहली काफी खुश हुए औऱ जब डीके विराट के पास हाथ मिलाने गए तो उन्होंने कोहली को कहा भी कि वो सिंगल लेकर उन्हें स्ट्राइक रेट दे सकते हैं लेकिन कोहली ने अपने हाथों से इशारा करते हुए उन्हें कह दिया कि तुम मारते रहो। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस कोहली के इस रिएक्शन को देखकर उन्हें सेल्फलेस कह रहे हैं और उनकी तारीफ भी की जा रही है।

वहीं, अगर इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों की बात करें तो केएल राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने भारत को तूफानी शुरुआत दिलाई। इस दौरान राहुल ने सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्द्घशतक पूरा किया लेकिन रोहित अर्द्धशतक से चूक गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव की सुनामी देखने को मिली और अगर उनकी पारी ना होती तो शायद भारत 237 तक कभी ना पहुंच पाता।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार