बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज बेशक भारत ने जीत ली हो लेकिन इस सीरीज में स्टैंड इन कप्तान रहे केएल राहुल के लिए टेस्ट क्रिकेट में ये साल एक बुरे सपने से कम नहीं रहा। इस साल उन्होंने आठ टेस्ट पारियों में केवल 17.12 की औसत से एक अर्धशतक के साथ केवल 137 रन बनाए। उनमें से 57 रन उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दो टेस्ट मैचों में बनाए थे। फॉर्मैट कोई भी हो लेकिन राहुल अपने खराब फॉर्म के चलते कड़ी आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं।

Advertisement

केएल राहुल के आलोचकों में अब भारत के वरिष्ठ क्रिकेटर दिनेश कार्तिक का नाम भी शामिल हो गया है। कार्तिक ने राहुल के निराशाजनक टेस्ट करियर के नंबरों की ओर इशारा करते हुए कहा है कि उनके नंबर्स बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किए जा सकते हैं इसलिए अगर वो आने वाले कुछ मैचों में परफॉर्म नहीं करते हैं तो उनकी जगह जाना लाज़मी है।

Advertisement

क्रिकबज्ज पर बातचीत के दौरान कार्तिक ने कहा, “मैं केएल राहुल को कुछ टेस्ट मैच दूंगा, लेकिन अगर चीजें केएल राहुल के लिए अच्छी नहीं जाती हैं तो … एक चीज जो उनके खिलाफ जाती है वो ये है कि उन्होंने 40 से अधिक टेस्ट खेले हैं और उनका औसत सिर्फ 30 के मध्य में है। एक सलामी बल्लेबाज के लिए ये स्वीकार्य नहीं है। निश्चित रूप से ये उन भारतीय खिलाड़ियों में सबसे कम है, जिन्होंने 35 टेस्ट मैच खेले हैं।"

आगे बोलते हुए कार्तिक कहते हैं, "ये ऐसी चीज है जिस पर उन्हें निश्चित रूप से काम करने की जरूरत है। ये उनके दिमाग में होगा। अगर वो टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहते हैं, तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ शतक लगाने होंगे। अन्यथा, आप निश्चित रूप से एक बदलाव देख सकते हैं। शुभमन गिल बहुत अच्छा कर रहे हैं।"

आपको बता दें कि कड़ी आलोचनाओं के बीच अगर केएल राहुल को चयनकर्ता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में मौका देते हैं तो ये मौका उनके लिए आखिरी मौका होगा क्योंकि बाहर शुभमन गिल जैसा शानदार युवा खिलाड़ी अपनी बारी का इंतज़ार कर रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार