वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली निराशाजनक हार के बाद अब भारतीय टेस्ट टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं। इस मुद्दे पर चर्चाएं हो रही हैं और इसी बीच पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने भी उन तीन खिलाड़ियों के नाम बताएं हैं जो अब भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)

Advertisement

दिनेश कार्तिक का मानना है कि 21 वर्षीय यशस्वी जायसव को भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है। बीते समय में जायसवाल ने रनों का अंबार लगाया है। हाल ही में आरआर के लिए आईपीएल में यशस्वी ने 14 मैचों में 48.08 और 163.61 की स्ट्राइक रेट से 625 रन ठोके थे। इसके अलावा वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट (2734) और लिस्ट ए (1511 रन) क्रिकेट में भी अपना दम दिखा चुके हैं।

यशस्वी को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भारतीय टीम में स्टैडबॉय प्लेयर के तौर पर भी शामिल किया गया था।

मुकेश कुमार (Mukesh Kumar)

तेज गेंदबाज़ मुकेश कुमार को भी दिनेश कार्तिक ने बैक किया है। पूर्व क्रिकेटर के अनुसार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शमी और सिराज ने अच्छी गेंदबाज़ी की, लेकिन शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव बहुत कारगर नज़र नहीं आए, ऐसे में अब मुकेश कुमार को टीम में मौका दिया जाना चाहिए।

Advertisement

बता दें कि मुकेश कुमार लंबे समय से भारतीय टीम के साथ ट्रेवल कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक अपना डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मुकेश के नाम 39 मैचों में 149 विकेट दर्ज हैं। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 24 मैचों में 26 विकेट चटकाए हैं।

सरफराज खान (Sarfaraz Khan)

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज़ सरफराज खान को भी दिनेश कार्तिक ने बैक किया है। विकेटकीपर बैटर का मानना है कि सरफराज को टीम में जगह मिलनी चाहिए, लेकिन इसके लिए आपको यह सोचना होगा कि सरफराज को मौका किस खिलाड़ी की जगह पर मिलेगा।

Advertisement

Also Read: Live Scorecard

बता दें कि सरफराज खान ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक 37 मैचों में 79.65 की औसत से कुल 3505 रन ठोके हैं। इस दौरान सरफराज के बैट से 13 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं। इतना ही नहीं, सरफराज का बेस्ट स्कोर भी नाबाद 301 रन है जो इस खिलाड़ी की काबिलियत को दर्शाता है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार