भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 की अपनी बेस्ट इलेवन चुनी है। उन्होंने अपनी इस टीम में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी को जगह दी है। भारत औऱ नामीबिया के बीच हुए मुकाबले के साथ ही वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज के मुकाबले समाप्त हो गए। कार्तिक ने ग्रुप स्टेड मे किए गए प्रदर्शन के आधार पर यह टीम चुनी है।

Advertisement

कार्तिक ने ओपनिंग के लिए पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और इंग्लैंड के जोस बटलर को चुना है। आजम ने सुपर 12 राउंड के पांच मुकाबलों में चार अर्धशतक जड़े और वह 264 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर है। बटलर 240 रन के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। 

Advertisement

तीसरे नंबर पर श्रीलंका के चरित असालंका हैं, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टूर्नामेंट में काफी प्रभावित किया। चौथे नंबर पर साउथ अफ्रीका के रस्सी वैन डेर डूसन और इसके बाद ऑलराउंडर के रूप मे बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और इंग्लैंड के मोइन अली हैं। 

कार्तिक ने क्रिकबज से बातचीत में कहा, “ मैं इयोन मोर्गन को टीम में रखना पसंद करता, वह मेरे लिए बेस्ट कप्तान हैं, लेकिन उन्होंने बल्लबाज के तौर पर कुछ खास नहीं किया। इसलिए मैं बाबर आजम के साथ गया और वैन डेर डूसन बहुत चालाक बल्लेबाज हैं। 

गेंदबाजी में कार्तिक ने दो स्पिन वानिंदुर हसरंगा और एडम जाम्पा और तीन तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफरीदी को चुना है। बुमहार उनकी टीम में अकेले भारतीय है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में भारत के लिए 7 विकेट चटकाए। 

दिनेश कार्तिक की टी-20 वर्ल्ड कप 2021 की बेस्ट XI

Advertisement

बाबर आजम, जोस बटलर, चरित असालंका, रस्सी वैन डेर डूसन, शाकिब अल हसन, मोइन अली, वानिंदु हसरंगा, एडम जाम्पा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफरीदी 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार