आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व खिलाड़ी और बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने टीम की ऑल-टाइम प्लेइंग इलेवन चुनी है। उनकी इस टीम में कुछ चौंकाने वाले फैसले भी देखने को मिले। खास बात यह रही कि भारतीय स्टार विराट कोहली भी टीम में शामिल तो हैं, लेकिन उन्हें टीम का कप्तान उन्हें नहीं बनाया गया है।

Advertisement

28 मार्च से शुरु हो रहे आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले दिनेश कार्तिक ने हाल ही में क्रिकबज में बातचीत के दौरान उनकी पूरानी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऑल-टाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया। इस टीम में उन्होंने कुछ चौंकाने वाले फैसले भी किए हैं। खास बात यह रही कि कार्तिक ने कई पुराने दिग्गज खिलाड़ियों की जगह मौजूदा खिलाड़ियों को तरजीह दी। 

Advertisement

ओपनिंग के लिए कार्तिक ने टीम के पूर्व दो सबसे सफल बल्लेबाजों क्रिस गेल और फाफ डुप्लेसी को चुना। वहीं तीसरे नंबर पर विराट कोहली को जगह दी गई है, जो आईपीएल इतिहास में RCB के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।

टीम में सबसे बड़ा सरप्राइज रजत पाटीदार का चयन रहा। कार्तिक ने उन्हें सिर्फ प्लेइंग इलेवन में ही नहीं रखा, बल्कि टीम की कप्तानी भी सौंपी। कार्तिक का मानना है कि पाटीदार ने पिछले सीजन टीम को पहली बार चैपिंयन बनाकर कप्तान के तौर पर शानदार काम किया है और इसलिए उन्हें यह जिम्मेदारी मिलनी चाहिए।

मिडिल ऑर्डर में साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को पांचवें नंबर पर रखा गया है। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को छठे नंबर पर जगह मिली है। ऑलराउंडर के तौर पर क्रुणाल पांड्या और हर्षल पटेल को शामिल किया गया है। वहीं स्पिन गेंदबाज के रुप में अनुभवी भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को उनके शानदार रिकॉर्ड के कारण टीम में जगह दी गई।

तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड की जोड़ी को चुना गया है। कार्तिक ने सिराज को टीम के लिए ज्यादा विकेट लेने की वजह से पूर्व गेंदबाजों पर तरजीह दी, जबकि हेजलवुड को आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन के कारण शामिल किया गया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दिनेश कार्तिक की ऑल-टाइम RCB प्लेइंग इलेवन:
क्रिस गेल, फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), एबी डिविलियर्स, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, जोश हेजलवुड।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार