Jasprit Bumrah Comeback: भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन अब उनकी फिटनेस और कमबैक से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत) के दौरान भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने कमेंट्री के दौरान यह खुलासा किया है अब जल्द ही बुमराह भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं।

Advertisement

दिनेश कार्तिक के अनुसार बुमराह भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा बनकर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। इस टी20 सीरीज का आयोजन आयरलैंड में 18 से 23 अगस्त किया जाएगा। बता दें कि आगामी वर्ल्ड कप को मद्देनज़र रखते हुए बुमराह की वापसी भारतीय टीम के लिए बड़ी राहत की बात होगी।

Advertisement

गौरतलब है कि 29 वर्षीय जसप्रीत बुमराह अपनी बैक इंजरी से काफी परेशान रहे हैं। बुमराह ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 25 सितंबर 2022 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला था, इसके बाद से वह अपनी बैक इंजरी के कारण मैदान पर दोबारा नहीं उतर सके। बुमराह ने बीते समय में टी20 वर्ल्ड, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ट्रॉफी फाइनल, और इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पूरा टूर्नामेंट भी मिस किया है।

बात करें अगर जसप्रीत बुमराह के आंकड़ों की तो वह भारतीय टीम के लिए अब तक 30 टेस्ट, 72 वनडे और 60 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 128 टेस्ट विकेट, 121 वनडे विकेट और 70 टी20 विकेट झटके हैं। बुमराह टीम के मुख्य तेज गेंदबाज़ का रोल निभाते हैं, ऐसे में उनकी वापसी से टीम का हौसला काफी बढ़ेगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार