आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए और लखनऊ के सामने जीत के लिए 208 का पहाड़नुमा लक्ष्य रखा। इस मैच में भी आरसीबी के संकटमोचक दिनेश कार्तिक ने शानदार पारी खेली और अपनी टीम को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

इस मैच में दिनेश कार्तिक ने नाबाद रहते हुए सिर्फ 23 गेंदों में 37 रन बना दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 1 छक्का भी देखने को मिला। हालांकि, इस पारी में अलग बात ये रही कि उन्हें दो जीवनदान मिले और उन्होंने ये पक्का किया कि लखनऊ की टीम को इस गलती का खामियाजा भी भुगतना पड़े।

Advertisement

अगर इस मैच में डीके को जीवनदान ना मिले होते तो आरसीबी की टीम संकट में पड़ सकती थी। अगर इस पूरे सीज़न की बात करें तो कार्तिक शानदार फॉर्म में रहे हैं और यही कारण है कि आऱसीबी की टीम इस समय एलिमिनेटर मुकाबला खेल रही है। इतना ही नहीं कार्तिक को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का ईनाम भी मिल चुका है और वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल हो चुके हैं।

कार्तिक जिस अंदाज़ में इस समय बल्लेबाज़ी कर रहे हैं अगर उन्होंने इस लय को अफ्रीकी टीम के खिलाफ भी जारी रखा तो यकीन मानिए कार्तिक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपना दावा मज़बूत कर लेंगे। हालांकि, वर्ल्ड कप से पहले डीके के मन में होगा कि वो इस बार आऱसीबी को उनकी पहली आईपीएल ट्रॉफी जितवा दें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार