पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आईपीएल से संन्यास लेने के बाद साउथ अफ्रीका की एसए20 में खेलने का फैसला किया और वो इस टूर्नामेंट के साथ-साथ अब लेजेंड्स लीग क्रिकेट के आगामी संस्करण में भी खेलते हुए नजर आएंगे। हाल ही में शिखर धवन भी लीग में शामिल हुए जिसका मतलब ये है कि अब डीके और धवन एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

लेजेंड्स लीग 2024 का सीजन टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण होगा जिसमें दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। डीके ने इस साल की शुरुआत में संन्यास की घोषणा की थी और संन्यास के बाद उन्होंने SA20 खेलने का ऐलान भी किया और अब वो इस टूर्नामेंट में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने वाले हैं। वो दक्षिण अफ्रीकी लीग में पार्ल रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि लीजेंड्स लीग क्रिकेट में वो साउथर्न सुपरस्टार्स के लिए खेलेंगे।

Advertisement

कार्तिक ने लेजेंड्स लीग में शामिल होने पर अपनी खुशी व्यक्त की और स्पोर्ट्सकीड़ा के हवाले से कहा कि वो प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार हैं। उन्होंने प्रशंसकों को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें फिर से मनोरंजन करने के लिए उत्सुक हैं। डीके ने कहा, "लेजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलना निश्चित रूप से कुछ ऐसा है जिसका मैं अपने रिटायरमेंट के बाद बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मैं मानसिक और शारीरिक रूप से दोनों तरह से इस काम के लिए तैयार हूं और हमेशा की तरह क्रिकेट खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। सबसे महत्वपूर्ण बात, प्रशंसकों के लिए, आपके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद और मुझे उम्मीद है कि मैं एक बार फिर मैदान पर आपका मनोरंजन करूंगा।"

आपको बता दें कि दिनेश कार्तिक भारत के लिए सभी फॉर्मेट में खेले और अपने करियर के अंतिम चरण में उन्होंने खुद को एक भरोसेमंद फिनिशर के रूप में विकसित किया। उन्होंने अपने पिछले आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी शानदार भूमिका निभाई और अगले सीजन में उन्हें आरसीबी के बैटिंग कोच और मेंटर के रूप में देखा जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार