पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक इस समय SA20 में पार्ल रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। वो अभी तक बल्ले से तो कुछ कमाल नहीं दिखा पाए हैं लेकिन अपनी विकेटकीपिंग से उन्होंने इसकी भरपाई करने की कोशिश की है और बुधवार, 15 जनवरी को एमआई केप टाउन के खिलाफ मैच में तो उन्होंने एक हाथ से ऐसा शानदार कैच लपका जो कोई 19 साल का विकेटकीपर भी शायद ना लपक पाए।

Advertisement

39 साल के कार्तिक ने मैच के 5वें ओवर में दयान गलीम की गेंद पर अजमतुल्लाह उमरजई को आउट करने के लिए ये शानदार कैच लिया और MI केप टाउन की पहले विकेट की खतरनाक साझेदारी को समाप्त किया। कार्तिक पहले ही इस लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनकर इतिहास रच चुके हैं और अब वो दुनिया को ये बता रहे हैं कि आखिर पार्ल रॉयल्स ने उन पर 39 साल की उम्र में भी क्यों भरोसा जताया।

Advertisement

कार्तिक का कैच भारतीय फैंस को काफी साल पीछे ले गया जहां वो ऐसे ही हवा में छलांग लगाकर विकेट के पीछे कैच पकड़ा करते थे। इस बार डीके का ये कैच तब देखने को मिला जब गलीम ने उमरजई को एक बेहतरीन गेंद फेंकी, जो अफगान बल्लेबाज के बल्ले के बाहरी किनारे पर लगी और कार्तिक ने अपने दाएं ओर छलांग लगाकर एक शानदार कैच पूरा किया। इस कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो रॉयल्स को जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य मिला था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स को तूफानी शुरुआत मिली। जो रूट और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस की जोड़ी ने 5.5 ओवर में ही 50 रन बना दिए। जो रूट तो जल्दी आउट हो गए लेकिन लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी और अपनी टीम के लिए 52 गेंदों में 83 रन बनाकर जीत को आसान बना दिया। इस लक्ष्य को रॉयल्स ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और लीग में तीन मैचों में अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार