25 अगस्त।  भारत की स्टार स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को महिला एकल वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम करने में सफल रहीं। यह भारत का सातवें दिन पहला पदक है।

Advertisement

दीपिका को सेमीफाइनल में मलेशिया की निकोल एन डेविड ने एकतरफा मुकाबले में 3-0 से मात देकर कांस्य पदक तक सीमित कर दिया। 

Advertisement

दीपिका ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। उनसे सेमीफाइनल में भी जीत की उम्मीद थी हालांकि 26 साल की यह खिलाड़ी सेमीफाइनल में अपनी फॉर्म को जारी नहीं रख पाईं और कांस्य तक ही रूक गईं।   दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

आपको बता दें कि इस समय दिनेश कार्तिक इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। हालांकि तीसरे टेस्ट में वो नहीं खेल पाए थे और ऐसा अब माना जा रहा है कि चौथे टेस्ट में भी दिनेश कार्तिक अपनी जगह नहीं बना पाएंगे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार