16 अप्रैल, मुंबई (CRICKETNMORE) । आईपीएल के 16वें मैच में टॉस जीतकर पहले फींल्डिंग करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने ये खबर लिखे जाने तक गुजरात लायंस के 3 विकेट 109रन पर गिरा दिए हैं। गुजरात लायंस के तरफ से ब्रेंडन मैकुलम 64 रन बनाकर लसिथ मलिंगा का शिकार बने। लसिथ मलिंगा ने अपनी बेहतरीन यॉर्कर पर मैकुलम को क्लिव बोल्ड कर दिया। LIVE

Advertisement

लसिथ मलिंगा ने जैसे ही मैकुलम को क्लिन बोल्ड किया वैसे ही मलिंगा ने एक खास रिकॉर्ड को अपने नाम कर दिया। लसिथ मलिंगा आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने अबतक 16 दफा ऐसे बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है जिन्होंने अपने पारी में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।

Advertisement

इस मामले में दूसरे नंबर पर पियूष चावला और द्वेन ब्रावो हैं जिन्होंने 13 दफा ऐसे बल्लेबाजों को आईपीएल में आउट करने में सफल रहे हैं जिन्होंने 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हों। अमित मिश्रा ने ऐसा कारनामा आईपीएल में 10 दफा अंजाम देने में सफल रहे हैं।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार