जोबर्ग सुपर किंग्स को SA20 लीग में बड़ा झटका लगा है। प्रिटोरिया कैपिटल्स से 21 रन की हार के साथ ही उनकी प्ले-ऑफ़ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं। ये मुकाबला सुपर किंग्स के लिए “करो या मरो” जैसा था, लेकिन वो मौके को भुना नहीं पाए। मैच की शुरुआत सुपर किंग्स के लिए बेहद शानदार रही। उनके गेंदबाज़ों ने शुरुआती ओवरों में जबरदस्त दबाव बनाया और कैपिटल्स को सिर्फ़ 4.5 ओवर में 7 रन पर 5 विकेट गंवाने पर मजबूर कर दिया।

Advertisement

उस समय लग रहा था कि कैपिटल्स बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाएंगे लेकिन इसके बाद मैच ने पूरी तरह पलटी खाई। डेवाल्ड ब्रेविस और शेरफेन रदरफोर्ड ने छठे विकेट के लिए अहम साझेदारी निभाई। दोनों ने मिलकर 103 रन जोड़े और टीम को संभाल लिया। रदरफोर्ड ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 50 गेंदों में 74 रन बनाए, जबकि ब्रेविस ने 47 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। इन दोनों की बदौलत प्रिटोरिया कैपिटल्स 20 ओवर में 143/6 तक पहुंचने में सफल रही।

Advertisement

इस दौरान ब्रेविस ने जोबर्ग के स्पिनर डोनोवन फरेरा की भी जमकर सुताई की। 14वें ओवर की शुरुआत में फरेरा ने ब्रेविस को स्लेज करते हुए उन्हें मसल्स की ताकत दिखाने के लिए कहा और उसके बाद जो हुआ वो देखने लायक था। ब्रेविस ने ओवर की पहली चार गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाकर फरेरा की बोलती बंद कर दी और ओवर से कुल 23 रन लूट लिए। उनकी इस हिटिंग का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इसके बाद 144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जोबर्ग सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे और 13वें ओवर तक टीम का स्कोर 68/6 हो चुका था। डियान फॉरेस्टर ने अंत में नाबाद 44 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। सुपर किंग्स की पारी 122/8 पर सिमट गई। कैपिटल्स की जीत में कप्तान केशव महाराज और तेज़ गेंदबाज़ लिज़ाद विलियम्स की अहम भूमिका रही। महाराज ने 3 विकेट 15 रन देकर लिए, जबकि विलियम्स ने 3 विकेट 25 रन देकर चटकाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस जीत के साथ प्रिटोरिया कैपिटल्स की प्ले-ऑफ़ की उम्मीदें ज़िंदा हैं। अब उन्हें सोमवार को पार्ल रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर नज़र रखनी होगी। इसके अलावा, रविवार को सनराइजर्स ईस्टर्न केप और MI केप टाउन के बीच होने वाले मैच का नतीजा भी तय करेगा कि कैपिटल्स प्ले-ऑफ़ में पहुंच पाएंगे या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार