आईपीएल (IPL 2026) के क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज डोनोवन फरेरा ने आखिरी ओवर में राशिद खान की जमकर धुनाई करते हुए 27 रन बटोर लिए। फरेरा ने इस ओवर में 4 छक्के जड़कर मैच का पूरा मोमेंटम बदल दिया।
मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार (29 मई) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे इस बड़े मुकाबले में फरेरा ने दुनिया के सबसे खतरनाक स्पिनरों में शामिल अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद खान के एक ओवर में 27 रन ठोककर राजस्थान की पारी को धमाकेदार अंदाज में खत्म किया।
राजस्थान रॉयल्स की टीम आखिरी ओवर तक 190 रन के आसपास दिखाई दे रही थी, लेकिन डोनोवन फरेरा ने अंतिम छह गेंदों में मैच का पूरा रंग बदल दिया। ओवर की पहली गेंद पर रविंद्र जडेजा ने सिंगल लेकर फरेरा को स्ट्राइक दी। इसके बाद जो हुआ उसने पूरे स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया। दूसरी गेंद पर राशिद ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद डाली और फरेरा ने लंबा इंतजार करते हुए सीधा लॉन्ग ऑन के ऊपर शानदार छक्का जड़ दिया।
तीसरी गेंद पर राशिद ने गेंद को फुल रखने की कोशिश की, लेकिन फरेरा ने जोरदार स्लॉग स्वीप खेलते हुए काउ कॉर्नर के ऊपर लगातार दूसरा छक्का ठोक दिया। चौथी गेंद पर राशिद फिर लेंथ मिस कर बैठे और फरेरा ने इस बार लॉन्ग ऑफ के ऊपर फ्लैट छक्का जड़कर लगातार तीसरा सिक्स पूरा कर लिया।
इसके बाद पांचवीं गेंद पर फरेरा ने दो रन बटोरे और आखिरी गेंद पर फिर से बड़ा शॉट खेलते हुए लॉन्ग ऑफ के ऊपर छक्का जड़ दिया। इस तरह राशिद खान के आखिरी ओवर से कुल 27 रन आए और राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 200 के पार पहुंच गया।
VIDEO:
Talk about ending the innings on a big note
IndianPremierLeague (IPL) May 29, 2026
Donovan Ferreira's fiery finish for #RR
Updates https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR | pic.twitter.com/cDJD1vr1Hr
डोनोवन फरेरा ने इस मुकाबले में सिर्फ 11 गेंदों पर 345.45 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 38 रन बनाए। उनकी इस तूफानी पारी में 2 चौके और 4 लंबे छक्के शामिल रहे।
Also Read: LIVE Cricket Score
मैच की बात करें तो फरेरा के अलावा युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 96 रन ठोके। वहीं रविंद्र जडेजा ने भी अहम योगदान देते हुए 35 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 215 रन का बड़ा लक्ष्य रखा।